काठगोदाम कालटैक्स में नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के काठगोदाम काल टैक्स क्षेत्र की नहर में करीब 40 साल के युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव की‌ शिनाख्त के प्रयास किए। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। संभावना जताई गई कि नहर के पास उंचाई से गिरने से उसकी मौत हुई होगी। काठगोदाम कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। बीते दिन बेस अस्पताल के पास मिले शव की शिनाख्त धर्मेंद्र गंगोला निवासी मलुवाताल भीमताल के तौर पर हुई।