अधिवक्ता ने अल्मोड़ा की तीन सड़कों का काम पूर्ण कराने के लिए सीएम हेल्पलाइन में लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

लंबे समय से निर्माणाधीन अल्मोड़ा जनपद के हवालबाग विकासखंड की निम्नलिखित तीन ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य दीर्घ समयावधि गुजरने के उपरांत भी पूरा नहीं हुआ है। साथ ही इन सड़कों पर डामरीकरण भी नहीं हुआ है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता कवींद्र पंत ने प्रशासन के बाद सीएम हेल्पलाइन में गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि धामस के निकट स्थित भांकड़ गांव के नजदीक से लगभग 10 वर्ष पूर्व ग्राम अघार-मटेला-रैखलधार के लिए काटी गई सड़क, खूंट गांव से महारूद्रेश्वर मंदिर के लिए काटी गई सड़क, शीतलाखेत से स्याहीदेवी मंदिर के लिए काटी गई सड़कों का काम पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने जनहित में सड़कों का डामरीकरण करने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *