रामनगर में वीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस मुस्तैद, यहां हुई ब्रीफिंग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार, रामनगर में आगामी वी0आई0पी0 कार्यक्रमों को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के दिशा–निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

तत्क्रम में *डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल* द्वारा *पी0एन0जी0 कॉलेज रामनगर* में ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।

👉*ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:*

▫️*सख्त एक्सेस कंट्रोल:* वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

▫️*सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग:* सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।

▫️*सुगम यातायात व्यवस्था:* आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।

▫️*व्यवहार कुशलता:* ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।

▫️*वीआईपी मार्ग:* वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।

▫️सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान *”श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार जनपद नैनीताल” , श्री विमल प्रसाद सीओ, श्री विनय सिंह सीओ(UT), श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी* मौजूद रहे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement