समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*मोहर्रम, वीवीआईपी भ्रमण एवं उच्चस्तरीय न्यायिक गणमान्य अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी नैनीताल ने की व्यापक समीक्षा बैठक
दिनांक 26 जून 2026 को आयोजित होने वाले मोहर्रम पर्व तथा 26 से 29 जून 2026 तक मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय उत्तराखंड की सुपुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होने वाले *माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं विभिन्न उच्च न्यायालयों के माननीय न्यायमूर्तिगण* साथ ही संभावित मुख्यमंत्री उत्तराखंड* एवं *माननीय राज्यपाल उत्तराखंड* के भ्रमण कार्यक्रमों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा हेतु आज दिनांक *25 जून 2026* को समय *17:00 बजे* हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* की अध्यक्षता में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, कानून-व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश
– मोहर्रम के दौरान निकलने वाले सभी जुलूसों एवं ताजिया मार्गों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा आयोजकों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए।
– वीवीआईपी एवं माननीय न्यायमूर्तिगण के भ्रमण एवं आवागमन मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जाएं तथा रूट एवं ड्यूटी प्लान का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
– नैनीताल एवं हल्द्वानी कंट्रोल रूम पूरी अवधि के दौरान सक्रिय रहेंगे तथा सभी अधिकारी सतत संपर्क में रहेंगे।
– कार्यक्रम स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर नियमित चेकिंग एवं निगरानी की जाए।
– होटलों, गेस्ट हाउसों एवं ठहरने के स्थानों का सघन सत्यापन एवं सुरक्षा जांच सुनिश्चित की जाए।
– समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें।
– यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन, पार्किंग एवं रूट प्रबंधन पूर्व से सुनिश्चित किया जाए।
– डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता (BDS), फायर सर्विस, एलआईयू तथा अन्य संबंधित इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
– प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें।
– सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखी जाए।
– साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध क्लीन स्वीप अभियान के तहत कड़ी एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
– मोहर्रम के दौरान रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 03:00 बजे तक नाइट अधिकारी, जोनल अधिकारी एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
– प्रातः 05:00 बजे से 06:00 बजे तक नाइट अधिकारी एवं जोनल अधिकारी तथा प्रातः 06:00 बजे से 07:00 बजे तक संबंधित थाना प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी स्वयं भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लेंगे।
– जुलूसों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी हेतु ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक संचार को आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
– सिटी कंट्रोल रूम में पर्याप्त पुलिस कर्मियों की निरंतर तैनाती रहेगी। जुलूसों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी करते हुए सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाएगा।
– मल्लीताल, भीमताल, बनभूलपुरा, लालकुआँ, कालाढूंगी, रामनगर एवं हल्द्वानी सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस व्यवस्था लागू रहेगी तथा वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी एवं भ्रमण करते रहेंगे। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से *क्षेत्राधिकारी नैनीताल, क्षेत्राधिकारी भवाली, अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) रामनगर, अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, थाना हल्द्वानी एवं बनभूलपुरा को छोड़कर जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, यातायात निरीक्षक रामनगर, यातायात निरीक्षक नैनीताल तथा प्रतिसार निरीक्षक (रेडियो)* द्वारा प्रतिभाग किया गया।
वहीं *भौतिक रूप से* *पुलिस अधीक्षक नैनीताल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक श्री विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी श्री विनय सिंह, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO), अग्निशमन अधिकारी (FSO) हल्द्वानी, निरीक्षक एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, आशुलिपिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाचक, एसआईएमटी तथा पीआरओ* उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए आगामी सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।



