29 जून को रामनगर में जुटेंगे उत्तराखंडी लोकभाषाओं के दिग्गज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड

29 जून को रामनगर में जुटेंगे उत्तराखंडी लोकभाषाओं
के दिग्गज…
उत्तराखंडी लोकभाषाओं की चिनाण पछयाण की बेहतरी के लिए काम कर रही संस्था दुदबोली की पहल पर साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत कुमाउनी साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल की 85 वीं जयंती पर 29 जून को उत्तराखंडी लोकभाषाओं
कुमाउनी,गढ़वाली,
जौनसारी के साथ साथ नेपाली भाषा के साहित्यकार रामनगर में जुटेंगे उपरोक्त जानकारी
आयोजक मंडल की बैठक के पश्चात प्रो गिरीश चंद्र पंत ने दी। श्री पंत ने जानकारी दी कि कापर रैस्टोरेंट में होने जा
रहे उपरोक्त कार्यक्रम में कुमाउनी पत्रिका आदलि कुशलि की संपादक डॉ सरस्वती कोहली को पांचवें “मथुरादत्त मठपाल स्मृति सम्मान” से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही ” वर्तमान दौर में लोकभाषाओं की स्थिति,भविष्य” पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन समिति की बैठक में प्रो गिरीश पंत,दुदबोली पत्रिका संपादक चारु तिवारी,निखिलेश उपाध्याय,नवेंदु मठपाल,अशोक जोशी,भुवन पपने,नवीन तिवारी,नंदराम आर्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *