बिना रुके 48 घंटे दौड़ो, जीतो ईनाम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं के रानीखेत में पहली बार 48 घंटे की अल्ट्रा एंड्योरेंस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है यानी बिना रुके यह लगातार होगी। ‘द ट्रांस लूप्स’ नाम से यह प्रतियोगिता छह, 12, 24 व 48 घंटे चार वर्गों में बांटी गई है। इसमें देशभर के अल्ट्रा धावकों के साथ अन्य अनुभवी व युवा हिस्सा लेंगे। धावकों को भारतीय सेना के नरसिंह स्टेडियम के ट्रैक पर ही तय समय पर अधिकतम दूरी तय करनी होगी। रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब की ओर से द एंड्योरेंस कलेक्टिव के तत्वावधान में 10 से 12 जुलाई तक आहूत अल्ट्रा एंड्योरेंस रन प्रतियोगिता की तैयारी तेज हो गई है। गुरुवार को क्लब अध्यक्ष सुमित गोयल ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रातः 8:30 बजे से बिब वितरण व रेस ब्रीफिंग होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *