समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर एक भारी-भरकम डंपर जैसे ही लोहे के बैली ब्रिज के बीच से गुजर रहा था, पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गया। पुल के टूटते ही बजरी से लदा डंपर सीधे नीचे सतलुज नदी में जा गिरा। इस दिल दहला देने वाले हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


