इंडीवर कार खाई में गिरने से हल्द्वानी के दो युवकों की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं में अल्मोड़ा जिले के बिनसर क्षेत्र में सौनी से पांच किमी की दूरी पर स्थित चमडखान तितालीखेत के जंगल में वाहन दुर्घटना हो गई। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे डिवाइडर टूटा देखा तो करीब डेढ़ सौ मीटर खाई में क्षतिग्रस्त इंडीवर कार संख्या सीएच 01 सीबी 5868 दिखाई दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची इसके अलावा एसडीआरएफ दल भी वहां पहुंचा। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सोमवार देर रात की प्रतीत हो रही है। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीमें किसी तरह श दोनों शवों को सड़क तक लाईं। पुलिस को मृतकों की पहचान जुटाने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बमुश्किल मृतकों की पहचान हल्द्वानी बिठोरिया नंबर एक निवासी जीवन जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी 36 वर्ष और 35 वर्षीय भुवन भास्कर निवासी अमृतपुर के रूप में हुई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here