समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
काठगोदाम पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालक को मात्र 4-5 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर,किया परिजनों के सुपुर्द।*
आज *दिनांक 23 जून 2026* को कोतवाली काठगोदाम पर सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्य धामी पुत्र मनोज धामी, उम्र 14 वर्ष, निवासी दमुवादुंगा, प्रातः लगभग 05:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है।
सूचना प्राप्त होते ही *श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम* के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय करते हुए। चीता मोबाइल पर नियुक्त *कांस्टेबल टीकाराम एवं कांस्टेबल शैलेंद्र* द्वारा बालक की खोजबीन प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा अथक प्रयासों से *लगभग 30-35 सीसीटीवी कैमरों* की फुटेज का बारीकी से अवलोकन एवं विश्लेषण किया गया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालक की *लोकेशन ट्रेस* करते हुए पुलिस टीम रेलवे स्टेशन से होते हुए बैराज क्षेत्र पहुंची, जहां गुमशुदा बालक को *मात्र 4-5 घंटे* के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आया कि *पढ़ाई का कुछ पाठ याद न होने* के कारण बालक नाराज होकर घर से चला गया था। पुलिस द्वारा बालक एवं उसके परिजनों को *कोतवाली बुलाकर आवश्यक काउंसलिंग* की गई तथा बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने काठगोदाम पुलिस की *त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील कार्यशैली एवं अथक प्रयासों* के लिए आभार व्यक्त किया।



