हाइवे पर हुए सड़क हादसे में पुलिस दरोगा की मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड पुलिस के लिए मंगलवार की सुबह बेहद दुखद खबर लेकर आई। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र की शिवपुरी चौकी के प्रभारी विनोद शर्मा का एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी निजी स्कॉर्पियो वाहन बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी विनोद शर्मा देर रात मुनिकीरेती थाने से ड्यूटी पूरी कर शिवपुरी चौकी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी से पहले उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे की जानकारी काफी देर बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस प्रशासन तक पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here