समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
महाराष्ट्र की युवती ने नैनीताल के खुरपाताल क्षेत्र निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुणे महाराष्ट्र निवासी युवती ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि पिछले साल नवंबर में उसके दिल्ली के एक दोस्त ने बाजपुर ऊधमसिंहनगर निवासी युवक से ज्योतिष बताकर पहचान कराई। आरोप है कि युवक उसे खुर्पाताल स्थित ध्यान केंद्र ले गया और एक रात शराब पिलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में पुलिस ने हेमंत रैना निवासी पिपलिया सुलतानपुरपटटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



