चंपावत के नगर पंचायत पाटी में निर्दल प्रत्याशी जीते

समाचार शगुन उत्तराखंड 

चंपावत जिले में पहली बार हुए पाटी नगर पंचायत के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल विजयी रहे। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्धी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन राम को 224 मतों से पराजित कर दिया। निर्दलीय नारायण लाल को 738 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 301 मत ही मिल पाए। 39 वोट अवैध पाए गए। 18 वोट नोटा को डाले गए। नौ जून को हुए चुनाव में 2067 मतदाताओं में से 1612 ने मताधिकार किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here