कैंची मेला: 16 जून तक यात्रा के प्रमुख मार्गों पर मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे दुकान-प्रतिष्ठान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कैंची धाम मेला-2026: पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को मिलेगी मध्यरात्रि तक सुविधा, यात्रा मार्ग पर व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस बल को दिए निर्देश

कैंची धाम मेला-2026, पर्यटन सीजन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 11 जून से 16 जून तक यात्रा, मेला एवं पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख मार्गों पर नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम स्थित *व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे* तथा उनके सुचारू संचालन हेतु आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

यात्रा मार्गों पर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को आवश्यक वस्तुएं, भोजन, दवाइयां एवं अन्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि मध्यरात्रि तक खुले रहने वाले प्रतिष्ठानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए तथा सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था के साथ जनसुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। नैनीताल पुलिस का उद्देश्य कैंची धाम मेला, पर्यटन सीजन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here