समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड
राजस्थान में पुलिस वाले और आर्मी कमांडो के बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को देखकर प्रतीत हो रहा है कि गलत तरीके से चलने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों में लात घूंसे चल गए। पुलिस वाले ने बातचीत के दौरान आर्मी जवान पर थप्पड भी मारे। इस दौरान वहां भीड़ लग गई। सोशल मीडिया में यह प्रसारित हो रहा है।



