समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी गौलापार के पश्चिमी खेड़ा निवासी 44 वर्षीय रोडवेज चालक अजय सिंह कुंजवाल को बीती रविवार की रात कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वह काठगोदाम डिपो में नियमित परिचालक थे। बताया गया कि रात वह ड्यूटी से लौट रहे थे कि वह तभी हादसा हो गया। आनंद नैनीताल रूप पर बस चलाते थे। घटना पर रोडवेज कर्मचारियों ने शोक जताया है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक हिरासत में है और वाहन सीज कर दिया है।



