पुलिस ने नकली नोटों के साथ युवक को गिरफ्तार किया

समाचार शगुन उत्तराखंड 
पुलिस ने नकली नोट के साथ उप्र के रामपुर निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 9400 रुपये के नकली नोट बरामद किए। पुलिस ने उसके घर पर 18160 रुपये बरामद किए, जो कि नकली नोटों को चलाकर असली नोट बनाए गये थे। ऊधमसिंहनगर जिले के पुलिस ने गदरपुर थाने में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सूचना मिली कि एक युवक पाल मारुति सर्विस सेंटर के पास खड़ा है, जो नकली नोटो का धंधा करता है। इस पर एसआइ शंकर रावत, अनिल चौहान ने उसे पकड़ लिया। युवक बाइक पीबी 08 बीजेड 6568 से कही जाने की फिराक मे था। पूछताछ में उसने अपना नाम तलजिंदर सिंह निवासी ग्राम मुस्तफाबाद खुर्द थाना मिलकखानम जिला रामपुर उप्र बताया। उसके पास से 500 रुपये के 12 नोट व 200 रुपये के 17 नोट मिले। कुल 9400 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस युवक को साथ लेकर उसके घर पहुंची, जहां उसकी निशानदेही पर 18160 रुपये बरामद किए गए, जो नकली नोटों को चलाकर असली नोट बनाए गए थे। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया। बताया कि उसने इंटरनेट से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here