सड़क हादसे में नई कार खरीद कर घर जा रहे शिक्षक समेत दो की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नई कार खरीद कर हल्द्वानी से चंपावत जा रहे शिक्षक की कार की सामने से आ रही दूसरी कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे शिक्षक समेत दो की मौत हो गई। हादसा ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता में हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में एक कार में सवार दो और दूसरी कार में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे गंभीर रूप से घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चंपावत जिले के जीआईसी बालातडी में तैनात शिक्षक संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे अपने साथी शिक्षक चंद्र प्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने हल्द्वानी आए थे। मंगलवार की रात कार खरीद कर घर लौट रहे थे। शिक्षक की कार की नानकमत्ता हाइवे स्थित दहला चौराहे के समीप खटीमा की ओर से आ रही कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दूसरी कार में सवांर दीपांत सिंघल (24) पुत्र पवन कुमार सिंघल निवासी हरि शिव नाथ मंदिर आवास-विकास किच्छा और संजय पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शिक्षक संजय के मित्र शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी और दूसरी कार में सवार अभय तनेजा, निक्की तनेजा, ऋषभ सक्सेना अनुज सक्सेना व मनप्रीत सिंह घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नानकमत्ता के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की सहायता सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दीपांत सिंघल को मृत घोषित कर दिया। घायल शिक्षक संजय पांडे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनप्रीत सिंह का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि दीपांत के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना से संबंधित कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई थी।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement