काठगोदाम डिपो के वर्कशाप से केमू बस के यात्री ले जाने पर हंगामा, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक परिचालक ही महकमे को चूना लगा रहे हैं। गुरुवार को काठगोदाम डिपो के वर्कशॉप से केमू बस में यात्री बैठाने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। बताया गया कि पिथौरागढ़ डिपो की बस का शीशा टूटने के बाद चालक 34 यात्रियों को लेकर वर्कशॉप पहुंचा था। काठगोदाम डिपो एआरएम, ने बताया कि रोडवेज के वर्कशाप से सवारी भरने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।