हल्द्वानी-रुद्रपुर हाइवे पर टांडा जंगल में पेड़ से टकराई कार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी-रुदपुर मार्ग पर टांडा जंगल में बुधवार की देर रात घर लौट रहे टाटा कंपनी के कर्मचारी ऋत्विक रंजन की कार के आगे जंगली जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार पलटी गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में रंजन को चोटे आई। निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। पुलिस के मुताबिक रंजन रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस सिटी में रहता है।  हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here