समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी के थाना मुखानी पुलिस टीम की ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी कार्यवाही,अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार एवं वारंटी को किया गिरफ्तार*
डा.मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल* के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में सुशील जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
🔹 *दिनांक 15.04.2026* को सैफी फार्म गेट के पास फतेहपुर, थाना मुखानी क्षेत्र में उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी लामाचौड़) एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ अभियुक्त राजा राजपूत निवासी – अमलापुर, कोटाबाग, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल (उम्र 24 वर्ष) के कब्जे से
64 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना मुखानी में
*मु0 FIR संख्या–43/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 नरेंद्र कुमार
2- का0 पूरन सिंह
3- का0 प्रवीण सिंह
🔹 *वारंटी गिरफ्तार*
*दिनांक 16.04.2026* को अपर उप निरीक्षक दिनेश राणा एवं उनकी टीम द्वारा एक वारंटी अभियुक्त:
हीरा सिंह बिष्ट निवासी – मकान नं. 686, श्याम गार्डन, बड़ी मुखानी, पीलीकोठी, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल
को धारा 138 NI Act के तहत गिरफ्तार किया गया।
*पुलिस टीम:-*
*1-* अपर उ0नि0 दिनेश राणा
*2-* हे0का0 मोहम्मद अकरम
*3-* का0 हरीश रावत



