समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मंडी आढ़ती लाल सिंह सूर्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार बीती तीन फरवरी की रात प्रेमपुर लोशज्ञानी के हिम्मतपुर निवासी 44 वर्षीय लाल सिंह को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होली के दिन बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।



