समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने नेतृत्व में जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है नैनीताल पुलिस,*
*बनभूलपुरा पुलिस ने 463 ग्राम चरस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,*
*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु सभी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
*पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.02.2026 को गौला बाईपास रोड आंवला चौकी के पास चेकिंग के दौरान *वाहन संख्या UK 04AS 1675 (स्कूटी) में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 463 ग्राम नाजायज चरस बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।* तथा चरस तस्करी में प्रयुक्त वाहन उपरोक्त के विरुद्ध सीज की कार्यवाही की गई।
उक्त संबंध में *थाना बनभूलपुरा* में मु0अ0सं0 22/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1- भूपेश चन्द्र निवासी ग्राम लाथी थाना कपकोट बागेश्वर उम्र 28 वर्ष,
2- दिनेश चंद्र निवासी उपरोक्त उम्र 38 वर्ष,
*बरामदगी*
कुल 463 ग्राम नाजायज चरस,
*पुलिस टीम*-
1- उ0नि0 जगवीर सिंह
2- का0 लक्ष्मण राम
3- का0 सुनील कुमार
4- का0 मो0 यासीन



