पुलिस उपाधीक्षक बनीं रुद्रपुर की अवनि तिवारी को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अवनि तिवारी के पीसीएस परीक्षा पास कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का पद प्राप्त करने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके आवास रुद्रपुर स्थित मॉडल कॉलोनी पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ठुकराल ने अवनि को राधा कृष्ण की प्रतिमा देखकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा अवनि तिवारी ने शीर्ष स्थान हासिल कर रुद्रपुर सहित पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। इस बीच अवनि तिवारी ने बताया कि उन्होंने 2021 में पीसीएस परीक्षा में प्रयास किया था। चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और अंतत: सफलता हासिल की। अवनि के पिता आरपी तिवारी दूरसंचार विभाग से रिटायर्ड हुए हैं, माता पुष्पा  तिवारी सेंट मैरी स्कूल की अध्यापिका हैं। इस मौके पर समाजसेवी संजय ठुकराल, राजकुमार भुसरी, बंटी कोली, ललित बिष्ट आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *