उत्तराखंड क्रिकेट टीम चौथी बार रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड की रणजी टीम ने असम को पारी और 42 रन से हराकर चौथी बार क़्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। असम के खिलाफ मैच में उत्तराखंड ने पहले कप्तान कुणाल चंदेला के 207 की शानदार पारी और लक्ष्य राय चंदानी के 86 रन के दम पर 120 ओवर में 407 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद मयंक मिश्रा और आदित्य रावत ने असम के 6 विकेट चटकाकर पूरी टीम 140 रन पर समेट दी। फॉलोऑन खेलने उतरे असम के बल्लेबाज मयंक मिश्रा का तोड़ नहीं निकाल सके और असम को पारी की हार झेलनी पड़ी। मयंक ने दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए।
इससे पहले 2018-19 में अपने पहले सीजन में रजत भाटिया की कप्तानी में उत्तराखंड क़्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। तब वसीम जाफर की विदर्भ के हाथों उत्तराखंड को पारी और 115 रन से हार मिली थी। 2021-22 में फिर उत्तराखंड क़्वार्टर फाइनल में पहुंचा था, लेकिन तब मुंबई के हाथों 725 रन की हार का सामना उत्तराखंड को करना पड़ा था। जबकि 2022-23 में कर्नाटक ने उत्तराखंड को पारी और 281 रन से हराया था। सभी खिलाड़ियों और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here