समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी में डीजे संचालक की बुखार से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की तड़के संजीव कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र मोहनलाल कश्यप निवासी पुरानी कत्था फैक्ट्री बरेली रोड की बेस अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया कि संजीव कमाईं कर घर के खर्चे चलाता था। उसकी मार्च में लव मैरिज होनी थी। उसके पिता बरेली रोड में मोमो चाउमिन का ठेला लगाते हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है



