पेशी पर लाए गए कुख्यात पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी

समाचार शगुन उत्तराखंड 

24 दिसंबर बुधवार को पेशी पर लाए गए एक कुख्यात आरोपित पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में सरेआम हुुई गोलीबारी की इस घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। घायल आरोपित की पहचान विनय त्यागी के रूप में हुई है, जिसे कुख्यात अपराधी सुनील राठी का गुर्गा बताया जा रहा है। इस वारदात में सुरक्षा में तैनात पुलिस के दो सिपाही भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक वारदात को लक्सर फ्लाईओवर के पास अंजाम दिया गया। घायल विनय त्यागी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेशी के लिए लाया जा रहा था। जैसे ही वे फ्लाईओवर के पास पहुंचे, वहां घात लगाकर बैठे हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से विनय त्यागी लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव और जवाबी कार्रवाई की कोशिश में दो पुलिस कांस्टेबल भी घायल हैं। की इस घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। वारदात के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने घायल विनय त्यागी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना के बाद आरोपितों की धरपकड़ के लिए जिले के सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here