श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर के मटकोटा फार्म स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार रात मंदिर कमेटी द्वारा मां भगवती के जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने मंदिर परिसर में माता रानी के दर्शन किए और आयोजन की सफलता की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी की ओर से पूर्व विधायक ठुकराल को मां भगवती की चुनरी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। मां भगवती की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे, यही मेरी कामना है। मैं मंदिर समिति के इस प्रयास की सराहना करता हूं, जो समाज को भक्ति और सेवा के पथ पर जोड़ने का कार्य कर रही है। रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायकों ने मां भगवती की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालु भजनों पर देर रात तक झूमते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर हो गया। भोर में तारा रानी की पावन कथा का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत मां भगवती की आरती हुई और भोग लगाकर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।जागरण मे समाजसेवी संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर ,मंदिर कमेटी के संरक्षक राज नारायण, आशीष ढांडा, उदय, रविंद्र कुमार ढाका, अध्यक्ष परिमल कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, सचिव शोभित सक्सैना, वार्ड नंबर 40 के पार्षद वीनू कुमार,अमित गौड़, राकेश कुमार, राज किशोर, मनोज कुमार, गौतम पांडे, महेंद्र चिड़ीलिया, गोपाल जयसवाल, राकेश कुमार, राजेश, प्रकाश जोशी, अमरजीत, दीपक, टेक बहादुर ,ललित गोयल, संतोष गुप्ता, उमाशंकर, अरविंद अग्रवाल, संतोष पाल, पंकज, अमन, विवेक, संजय, ऋषभ, सर्वेश, जय, विवेक, विपुल, हिमांशु, युवराज, ममता जीना आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here