कुमाऊं में यहां 92 लाख की हेरोइन समेत ड्रग्स माफिया गिरफ्तार

समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए  नशा तस्करों पर पुनः कड़ा प्रहार किया है। कुमाऊं के चंपावत जनपद के थाना बनबसा क्षेत्र से करीब 92 लाख रूपये की हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया है।
एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराखण्ड द्वारा थाना बनबसा पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब *309.96 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त  आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वप्न किशोर सिंह व सीओ श्री आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना बनबसा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए धनुष पुल चौकी के पास बनबसा क्षेत्र से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल *309.96 ग्राम अवैध हेरोइन* बरामद हुई ।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह यह हेरोइन बरेली के अरबाज मालिक से लेकर आया है, जिसे वह बनबसा बॉर्डर पर नेपाल के एक व्यक्ति को देनी थी।
STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Advertisement

अभियुक्त –
शकुर अहमद, पुत्र – स्वoअलानूर, निवासी – अब्बास नगर , वार्ड नंबर -12, थाना- बहेड़ी, जिला – बरेली, उत्तर प्रदेश
उम्र 54

बरामदगी
309.96 ग्राम अवैध हेरोइन
मोटर साइकिल UP 26 DU 9608

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

*ए एन टी एफ कुमाऊं यूनिट द्वारा जनवरी 2025 से अब तक मादक पदार्थों की बरामदगी का विवरण:-*
बरामद चरस- 10 किलो 753 ग्राम
बरामद हेरोइन – 01 किलो 203.46 ग्राम
बरामद एमडीएमए- 7.41 ग्राम
बरामद अफीम- 02 किलो 513 ग्राम

STF एंटी नार्कोटिक्स टीम –
1. निरीक्षक पावन स्वरुप
2. SI विपिन चंद्र जोशी
3. SI विनोद चंद्र जोशी
5. HC महेंद्र गिरी
6. HC किशोर कुमार
6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
7. आरक्षी जितेंद्र कुमार

थाना बनबसा पुलिस टीम
1- SI दिलबर सिंह
2- आरक्षी ललित चौधरी
3- आरक्षी विक्रम सिंह

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement