अफसरशाही जनता और जनप्रतिनिधियों पर हावी, सत्ताधारी दल के नेताओं की भी नहीं सुन रहे हैं अधिकारी: ललित जोशी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अफसरशाही जनता और जनप्रतिनिधियों पर हावी, सत्ताधारी दल के नेताओं की भी नहीं सुन रहे हैं अधिकारी: ललित जोशी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित जोशी।

कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि हल्द्वानी में आयी नोटिसों की बाढ़ और आशियाना टूटने के डर से सारा हल्द्वानी खौफजदा है।
उन्होंने कहा कि सरकार के चहेते ठेकेदार एक साल से कछुआ गति से काम कर रहे हैं, अगर अधिकारी महीनों से उधड़ी सड़कें, सड़कों में भरे पानी व गड्डोंं पर अधिकारी ध्यान देते तो हल्द्वानी इस बीमारी का अड्डा न बनता। कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि हर वर्ष बरसात में आरम्भ में सरकार जागती है और नालों के नाम पर तोड़फोड़ होती है और हर वर्ष करोड़ों रूपया इनकी नालों की साफ सफाई में आता है, परन्तु फिर भी नालों से नुकसान यथावत रहता है ऐसे में रोज रोज की इस समस्या का स्थाई हल सिर्फ नालों का पुनर्निर्माण दिशा परिवर्तन ही है। क्योंकि हल्द्वानी पहाड़ की तलहटी में बसा है जहां बरसात में पानी आना और सड़कों नालों में भरना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी जनता और जनप्रतिनिधियों पर हावी है और सत्ताधारी दल के नेताओं की भी नहीं सुन रहे हैं जिससे आधा हल्द्वानी भय के साये में है l

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement