भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने नैनीताल में खेला गोल्फ

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर और पूर्व कप्तान कपिल देव नैनीताल पहुंचे उन्होंने राजभवन में गोल्फ कोर्स में शाट लगाए। उन्होंने बोट हाउस क्लब में पत्रकारों से बातचीत की और प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली। उन्होंने नैनीताल का भ्रमण कर यहां की प्राकृतिक खूबसूरती की तारीफ की है।