43 गांवों का मनरेगा कार्य का सोशल ऑडिट होने के बाद हुई जनसुनवाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड सामाजिक अंकेक्षण ,जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण (उसाटा ) के दिशा-निर्देशन में रामनगर ब्लाक के 43 गांवों का सोशल ऑडिट कर दो दिवसीय जन सुनवाई आज संपन्न हुई।सोशल ऑडिट एवं जनसुनवाई मनरेगा के 25 बिंदुओं कार्य की मांग संबंधी प्रार्थना पत्र, श्रमिकों को कार्य की मांग की दिनांकित प्राप्ति रसीद की प्रति, श्रमिकों को कार्य पर भेजने संबंधी
सूचना, कार्यादेश की प्रति रिक्त मस्टररोलो का विवरण
भरे हुए मस्टरोलो का विवरण एमआर मूवमेंट संबंधी विवरण
एमबी की छाया प्रति,वार्षिक कार्ययोजना की अनुमोदित प्रति
प्राक्कलन की प्रति, तकनीकी स्वीकृति, डिजाइन, प्रशासनिक/वित्तीय स्वीकृति आदेश का कार्यादेश आदि पर केंद्रित रही। जूरी के सदस्य के बतौर अपर सहायक अभियंता मुकेश जोशी,ढेला में प्रवक्ता नवेंदु मठपाल,धर्मानंद सती सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऑडिट सदस्य के रूप में भुवन चंद्र जोशी,नवीन जोशी,रीता देवी,रूबी सिंह,विमलेश मौजूद रहे। इस मौके खंड विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे,सहायक खंड विकास अधिकारी कुंवर सामंत ,ग्राम विकास अधिकारी गोपाल दत जोशी, प्रकाश चन्द्र मठपाल,धीरेश जोशी , भूपेंद्र गोस्वामी, ग्राम रोजगार सेवक देवकी कांडपाल,मोहन सिंह,मनोज पाल,गौरव नैलवाल,महेश थापा , करन सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *