बिजली की आंखमिचौली से व्यापारी परेशान, कारोबार हो रहा ठप

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के बाजार क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली से व्यापारी व आमजन परेशान हैं। मटर गली व्यापारी एसोसिएशन ने यूपीसीएल के खिलाफ रोष जताया है। व्यापारियों ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती किये से कारोबार पूर्ण रूप से ठप हो गया है। इन्वर्टर भी पूर्ण रूप से अपनी सप्लाई देकर थक चुके हैं। ऊर्जा प्रदेश होने के साथ-साथ महंगी बिजली को भी व्यापारी एवं आम जनमानस विभाग से ले रहा है वहीं चिलचिलाती भीषण इस गरमी में बिना लाइट पंखे के दुकान में बैठ कर कारोबार करना बड़ा मुश्किल सा हो रहा है विद्युत विभाग अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी जल्द आपूर्ति  होने के कारण व्यापारियों द्वारा रोष व्यक्त किया है। रोष व्यक्त करने वालों में वालों में मुख्य रूप से मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, हल्द्वानी महानगर महामंत्री राजीव जयसवाल, एसोसिएशन के महामंत्री अतुल गुप्ता, प्रेम चौधरी, मोईन बाबा, अजय गुप्ता, राहुल दुआ, मयंक वार्ष्णेय ,लक्ष्मी नारायण,मनोज साहू,विनोद कुमार,मुकुंद गुप्ता,जाकिर हुसैन सिद्दीकी,इकरार अहमद,अखलाक सलमानी, जसपाल सिंह लस्सी आदि शामिल हैं।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement