न्यू सनशाइन स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आज मंगलवार 24 दिसंबर को हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव स्थित न्यू सनशाइन स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय की सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सुंदर-सुंदर प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक रोहित सहगल ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।