यहां मिली यूनिवर्सिटी के छात्र की लाश

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के मंडी बाईपास के जंगल क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालय के छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत मंडी चौकी क्षेत्र का है। जहां पर एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र का शव मिला है। सूचना मिलने पर तत्काल सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव समेत अन्य अधिकारी और मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गए है। जिसके बाद घटना स्थल को बारीकी से देखा गया है। छात्र का शव मंडी बाईपास पर जंगल की तरफ अंदर की ओर मिला है, छात्र दीपांशु पांडे हल्दुचौड़ का रहने वाला है। मामला संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, घटना स्थल से पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने कई एविडेंस और सैंपल जुटाए हैं।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement