पानी की टंकी पर चढ़ा युवक बोल रहा डीएम को बुलावो, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

https://youtu.be/xm4NUX-QND0?si=tyUL8-zAWp6l5A7_

नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड 19 निवासी विशाल वर्मा आज शनिवार की शाम को रामपुर रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गये। उनका आरोप है कि उनकी गली की सड़क आदि की समस्या की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। मौके पर पुलिस समेत बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया है। बाद में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट व एई नवल नौटियाल ने मौके पर पहुंच सड़क बनाने का आश्वासन दिया तब जाकर विशाल नीचे उतर आया। बताया गया कि वार्ड की गली नंबर 11 की सड़क लंबे समय से नहीं बनी है। इसी नाराज होकर विशाल टंकी पर चढ़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *