आकृति सोसायटी के दीपावली मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में आकृति सोसायटी द्वारा आयोजित मेले का मंगलवार को शुभारंभ कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत, निवर्तमान मेयर जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण इकाई कुसुमखेड़ा के अध्यक्ष पवन जोशी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पीयूष डालाकोटी, प्राचीन शिव सेवा समिति के संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, व्यापार मंडल युवा जिला महामंत्री शिव कपूर, समाजसेवी विशम्भर कांडपाल, मनीष अग्रवाल, नागेश दुबे व उमेश बिनवाल की गरिमामयी उपस्थिति में सांस्कृतिक विभाग देहरादून से आये हिमालय कला केंद्र के दल ने शानदार प्रस्तुति दी। दल‌ के नायक शेर सिंह दानू, सुप्रसिद्ध गायक राकेश जोशी के नेतृत्व में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम से समां बांध दिया। समापन दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हुए और पवन जोशी की ओर से उनको नगद पुरस्कार दिये।

Advertisement

 

आकृति सोसायटी के दीपावली मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन
जज फार्म में दीपावली मेले का शुभारंभ पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

आकृति सोसायटी की अध्यक्ष कुसुम दिगारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, मेले में आये व्यापारियों, जजफार्म की सम्मानित जनता जनार्दन का आभार व्यक्त कर मेले को सफल बनाने पर धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में हेमा हरबोला, मंजू पांडे उदिता, नीमा डालाकोटी, शांति जीना, शर्मिला मित्रा, ममता बिस्ट, गीता बिष्ट, भगवती बिष्ट, गरिमा शर्मा, डॉ.नीरज वार्ष्णेय, अमित भारद्वाज, शोभा बिनवाल, हिमानी पंत, कोमल कार्की, तनिष्का राठौर, कर्णवीर दिगारी, अर्जिता सिंह उर्वशी बोरा आदि सोसायटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्द्धन पांडे ने किया।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement