उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी के बाद इस जिले में 12 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी, देखें आदेश

समाचार शगुन उत्तराखंड 

चमोली जिले में भारी बारिश की मौसम विभाग की संभावना के मद्देनजर कल 12 सितंबर गुरुवार को कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आज बुधवार को डीएम संदीप तिवारी ने आदेश जारी किए हैं।