उत्तराखंड में इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

पौड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं और वर्तमान में पौड़ी जनपद की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे हैं। अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में संस्थागत अखंडता (Institutional‌ Integrity), शांति स्थापना  (Peacekeeping) और सतत विकास (Sustainable Development) जैसे वैश्विक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। उनकी नियुक्ति न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत और उत्तराखण्ड दोनों के लिए गौरव का अवसर है, क्योंकि इससे भारत का प्रतिनिधित्व और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *