हल्द्वानी: खेल दिवस पर हुई हाकी का फाइनल ग्रीनवुड स्कूल व नैनीताल ने जीता

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर जिला स्तरीय अंडर-17 बालक व बालिकाओं की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजित की गई। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में ग्रीनवुड ग्लोबल पब्लिक स्कूल ने स्टेडियम रेड को 3–0 तथा बालकों मे नैनीताल ने स्टेडियम ट्रेनिज को 3–0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड हाॅकी एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र बाफिला, अंतराष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी हरीश भाकुनी, किशोर बाफिला, जगत नेगी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। मैचों के निर्णायक की भूमिका गोविंद लटवाल, निलेश गुप्ता, सुनील कुमार, अनुराग, प्रियांशु भट्ट, रंजन मिश्रा, शिजल, प्रताप बनकोटी, रीया ने निभाई। इस दौरान राष्ट्रीय धावक सुरेश पांडे, त्रिलोक जीना, श्याम भट्ट, त्रिलोचन बेलवाल, भगवत मेर, गोपाल नेगी, तनुजा आर्य, विमला रावत आदि मौजूद थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement