हल्द्वानी: डीएम साहब यहां खुला मेनहोल हादसे का बन रहा कारण

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने हल्द्वानी में नवाबी रोड महिला डिग्री कॉलेज के बगल की मुख्य सड़क में खुले मेनहोल को बंद किए जाने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। उन्होंने डीएम से जनहित में इस खुले मेनहोल को बंद किए जाने का‌ अनुरोध किया है। इसके कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं और भविष्य में भी बड़ा खतरा बना हुआ है, क्योंकि यह सड़क काफी व्यस्ततम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *