हल्द्वानी: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव, सुरेन्द्र रावत अध्यक्ष व अमित कुमार मंत्री बने

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद हल्द्वानी डिपो के वार्षिक चुनाव में सुरेंद्र रावत शाखा अध्यक्ष और अमित कुमार जंगवाल मंत्री चुने गए। इस दौरान परिषद से जुड़े तमाम कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब है कि कुमाऊं भर में परिषद की शाखाओं में 30 अगस्त तक चुनाव कराये जाने हैं, आज मंगलवार को हल्द्वानी शाखा से इसकी शुरुआत कर दी गई है।