कुमाऊं में यहां खुला पहाड़ी बाखली रेस्टोरेंट, कमिश्नर ने किया शुभारंभ, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

केएमवीएन के 49 स्थापना दिवस (फाउंडेशन दिवस) के अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पर्यटन आवास गृह भीमताल में लगभग 50 लाख की लागत से बाखली एवं ओपन रेस्टोरेंट का शुभारम्भ किया।

Advertisement

https://youtu.be/ns-tfvV5leo?si=Bfb4A8edfhn0EMWs

इस अवसर पर आयुक्त द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। आयुक्त ने कहा कि कुमाऊं मण्डल में पर्यटन एवं अन्य विकास की गतिविधियों को बढावा देने के लिए कुमाऊं मण्डल विकास निगम अहम भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा केएमवीएन आज पर्यटन के साथ ही रसोई गैस वितरण, फलों एवं जडी-बूटियों का विपणन व पेट्रोल पम्प और स्टेशनों के संचालन में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पर्यटन को बढावा देने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर देने की आवश्यकता है ताकि कुमाऊं मण्डल में पर्यटन को अधिक से अधिक बढावा मिल सके। उन्होंने कहा कि केएमवीएन ने दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटक आवास गृह के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा आदि कैशाल व दाडिमा में इंवेस्टमेंट होने चाहिए वहां पर इको टूरिज्म हो तथा वहां की विरासत के साथ छेडछाव ना करते हुये पयर्टन को बढावा दिया जा सकता है। एमडी केएमवीएन संदीप तिवारी ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर 49 पेडों का पौधारोपण किया जायेगा। स्थापना दिवस के अवसर पर डीआईजी योगेन्द्र रावत, एमडी केएमवीएन संदीप तिवारी, जीएम विजयनाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, दिनेश गुरुरानी के साथ ही केएमवीएन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement