हल्द्वानी: देवभूमि उधोग व्यापार मंडल युवा इकाई के विनय चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष व अविनाश गुप्ता संगठन मंत्री बने

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज शनिवार को युवा इकाई का विस्तार करते हुए युवा व्यापारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत विनय चौहान को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष और अविनाश गुप्ता को युवा प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।

हल्द्वानी: देवभूमि उधोग व्यापार मंडल युवा इकाई के विनय चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष व अविनाश गुप्ता संगठन मंत्री बने
विनय चौहान

व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने दोनों पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यालय में नियुक्ति पत्र दिए।

हल्द्वानी: देवभूमि उधोग व्यापार मंडल युवा इकाई के विनय चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष व अविनाश गुप्ता संगठन मंत्री बने
अविनाश गुप्ता

इस अवसर पर संरक्षक मंडल सदस्य पृथ्वीपाल रावत, बैंकट हाल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज खुल्वे, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन, आजीवन सदस्य श्याम सिंह नेगी, प्रेम सिंह परिहार, जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता, माधो सिंह देउपा, रजत पंत, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जगत सिंह बोरा, आदि उपस्थित थे।