हल्द्वानी: डीएम को बताईं वार्ड-5 पालीशीट की समस्याएं

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के शीशमहल में जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को जनसमस्या सुनवाई शिविर के दौरान वार्ड 5 पालीशीट में स्ट्रीट लाइट और फॉगिंग की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम अधिकारी, पार्षद मीना गोस्वामी, पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया, निर्मल चम्याल आदि शामिल थे।