भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं जयंती पर रामनगर के ग्रेट मिशन स्कूल में हुए कई कार्यक्रम

समाचार शगुन उत्तराखंड

अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं जयंती पर ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल पीरुमदारा रामनगर में तमाम रंगारंग कार्यक्रम हुए।कार्यक्रम की शुरुआत 1857 के विद्रोह के अजीमुल्ला खां द्वारा लिखित गीत हम हैं इसके मालिक हिंदुस्तान हमारा के सामूहिक गायन से हुई। इसके पश्चात बच्चों ने सरफरोशी की तमन्ना गाया।रचनात्मक शिक्षक मंडल के संयोजक नवेंदु मठपाल ने दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन 8 अगस्त 1942 को आरंभ हुआ। यह एक ऐसा आन्दोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन से शुरू किया गया था। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विश्वविख्यात काकोरी काण्ड के ठीक सत्रह साल बाद 8 अगस्त सन 1942 को गांधीजी के आह्वान पर समूचे देश में एक साथ आरम्भ हुआ। यह अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन था। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने आजादी के आंदोलन के नायकों और प्रमुख घटनाओं के चित्र भी बनाए। उस दौर की डॉक्यूमेंट्री भी देखी गई। इस क्रम में शिखर भट्ट निर्देशित लक्ष्मी बाई की सहेली झलकारी बाई पर प्रस्तुत की गई। नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसमें प्रदीप बिष्ट, करन बोहरा, कृष्णा बोहरा, अनामिका रावत ने मुख्य भूमिका निभाई।समाचार वाचक निर्भय मिश्रा, भूमिका मेहरा रहे। काम्या ,कंचन दीपांशी, इशिका, पीयूष ने नृत्य में जलवा बिखेरा। बच्चों द्वारा आजादी के आंदोलन के प्रमुख नायकों, घटनाओं को भी चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

Advertisement

भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं जयंती पर रामनगर के ग्रेट मिशन स्कूल में हुए कई कार्यक्रम

प्रतिभागी बच्चों को आजादी के आंदोलन का साहित्य भी दिया गया। संचालन सत्यांशा शर्मा, शिवानी शर्मा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक प्रसून श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नलिनी श्रीवास्तव, दया जोशी, संदीप अग्रवाल, रजनी डंगवाल, सिकंदर आजम, नितिन जोशी, पंकज पंत, सरोज भट्ट, मो.दानिश, पवन कुमार, ललित ध्यानी, संगीता पुरी मौजूद थे।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement