नैनीताल में रोडवेज स्टेशन बचाने को बारिश में निकाली रैली, डीएम को सौंपा ज्ञापन, निगम की संपत्ति खुर्द-बुर्द करने का लगाया आरोप, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड  

नैनीताल रोडवेज स्टेशन बचाने को उत्तराखंड रोडवेज संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रोडवेज के सभी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्यों ने बारिश के बीच आज बुधवार को नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली और डीएम वंदना सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

 

निगम कर्मचारियों ने जिला प्रशासन पर परिवहन निगम की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया।  वक्ताओं का कहना था कि नैनीताल जिला प्रशासन ने सौंदर्यीकरण हेतु परिवहन निगम से इस शर्त पर रोडवेज स्टेशन का अधिग्रहण किया कि सौंदर्य करण होने के उपरांत स्टेशन परिवहन निगम को सौंप दिया जाएगा लेकिन जिला प्रशासन की नियत खराब थी और उसने सौंदर्य करण के नाम पर स्टेशन भवन को तोड़कर इस हिसाब से डिजाइन किया की उसमें दुकान और शोरूम खोले जाए और और अब कार्य पूर्ण होने के उपरांत स्टेशन को रोडवेज को नहीं सौपा जा रहा है कुछ पूंजीपतियों व शासन प्रशासन में बैठे अधिकारियों की नजर निगम की संपत्ति को हड़पने की है।

नैनीताल में रोडवेज स्टेशन बचाने को बारिश में निकाली रैली, डीएम को सौंपा ज्ञापन, निगम की संपत्ति खुर्द-बुर्द करने का लगाया आरोप, देखें वीडियो

इस संबंध में रोडवेज संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल माननीय जिलाधिकारी महोदय से मिला और जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि परिवहन निगम के अधिकारियों के द्वारा कुछ औपचारिकताए पूर्ण होने के उपरांतसंयुक्त मोर्चा की मांग पर पूरी ईमानदारी से विचार किया जाएगा और और जनता की सुविधा हेतु पुराने बस अड्डे को परिवहन निगम को सौंप दिया जाएगा। संयुक्त मोर्चा के रैली में लीला बोरा, आन सिंह जीना, प्रेम दुमका, जगदीश कांडपाल, रामप्रीत यादव शंकर सिंह मनोज मंडल गौरव जोशी मीना जोशी, कौशल जोशी, जीवन सिंह बृजेश सिंह उमेश जोशी दिनेश जोशी श्याम सिंह शाही ललित पांडे योगेश जोशी पीसी जोशी सतीश लाल राकेश और तमाम रोडवेज के कर्मचारी शामिल थे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement