कुमाऊं में बारिश के अलर्ट के बाद इस जिले के स्कूलों में छुट्टी, नैनीताल जिले में 12 सड़कें बंद, यहां हुई सबसे अधिक वर्षा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में बीते 24 घंटे में बेतालघाट में सबसे अधिक 53.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है जबकि हल्द्वानी व नैनीताल में 33.0 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा जिले में हल्द्वानी-कालाढूंगी समेत 12 सड़कें बंद हैं। यह आज बुधवार कै जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से जारी की गई है। इधर आज बुधवार को भारी बारिश के अलर्ट के चलते पिथौरागढ़ जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।