हल्द्वानी ब्लाक की गौलापार कुंवरपुर में हुई मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में खुशी पलड़िया व स्पेलिंग जीनियस में कृष्णा ने बाजी मारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

समग्र शिक्षा अभियान के तहत संकुल स्तरीय मैथ विजाल्ड में खुशी पलडिय़ा व स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में कृष्णा ने पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों विजयी प्रतिभागी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। न्याय पंचायत संसाधन केंद्र लाखनमंडी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 5 के बच्चों की आज बुधवार को मैथ विजाल्ड एंड स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन संकुल कुंवरपुर गौलापार में किया गया।  पहले चरण में हुई मैथ विजाल्ड प्रतियोगिता में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र बच्चों को दिए गए। वहीं स्पेलिंग जीनियस तीन चरणों में हुई। प्रथम चरण में 30 शब्दों का उच्चारण, द्वितीय चरणों में 10 रिक्त स्थान की पूर्ति एवं तृतीय चरण में 10 शब्दों को लिखना बच्चों को दिया गया। मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय विजयपुर की खुशी पलडिया 42 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवाडखेड़ा के अजीत 39 अंक के साथ द्वितीय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव लछमपुर के रामलखन 38 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव लछमपुर के कृष्णा 42 अंकों के साथ प्रथम स्थान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा के भी कृष्णा 29 अंकों के साथ द्वितीय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर की सुभाना 28 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

Advertisement

हल्द्वानी ब्लाक की गौलापार कुंवरपुर में हुई मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में खुशी पलड़िया व स्पेलिंग जीनियस में कृष्णा ने बाजी मारी

निर्णायक की भूमिका खीमेश भट्ट, प्रेम प्रकाश दानी, सपना महतोलिया, गणेश दत्त सती एवं अनुराधा सक्सेना ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन न्याय पंचायत संसाधन केंद्र लाखनमंडी के प्रभारी डिकर सिंह पडियार व सह प्रभारी अमित जोशी ने किया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर मंजू रानी, संध्या गर्ग, सवितेश गुरूरानी, राकेश पांडे, सविता देवी, रमा उनियाल, संतोष रौतेला,  रमेश चंद्र रौतेला, अनुपा शाह, हेमपुरी गोस्वामी, दिलीप सिंह, सरोजिनी बिष्ट, गजाला आरा, गीता अधिकारी, ओम प्रकाश, प्रेमचंद सिंह बिष्ट, सविता टम्टा, शोभा शर्मा समेत तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement