रामनगर को खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाले‌ अमन, नंदन व जितेंद्र को किया सम्मानित

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में एक व दो अगस्त को हुई मॉडर्न पेंटाथलन, बायथल और ट्रायथल के द्वितीय स्टेट चैम्पियनशिप में रामनगर के तीन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें आज रविवार को विभिन्न संगठनों की ओर से सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप में महाविद्यालय रामनगर के छात्र अमन कुमार ने जूनियर B 19 से 21 ट्राइथलॉन में स्वर्ण पदक जीतने के साथ साथ जूनियर B 19 से 21 बायथल में भी स्वर्ण पदक जीता। अमन प्रतियोगिता में एकमात्र खिलाड़ी रहा जिसने दो स्वर्ण पदक जीते।
रामनगर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नंदन सिंह नेगी ने मास्टर बी वर्ग (उम्र 50 से 60 बर्ष) के ट्रायथल में स्वर्ण पदक जीता।
नंदन नेगी इससे पूर्व लेजर रन मॉडर्न पेंटाथलन वर्ल्ड चैंपियनशिप जो कि झंगझाऊ चाइना में सम्पन्न हुई में मास्टर बी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खेल चुके हैं। उस वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्हें चौथा स्थान मिला था। फुटबाल कोच जितेंद्र बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। बिष्ट ने मास्टर बी वर्ग(उम्र 50 से 60 बर्ष) के ट्रायथल में रजत पदक जीता। कार्यक्रम कल्पतरु वृक्षमित्र समिति, नेकी की दीवार और रचनात्मक शिक्षक मंडल द्वारा संयुक्त रूप से कोसी बायो डायबरसिटी पार्क टेढ़ा में किया गया। इस मौके पर
बॉक्सिंग के राष्ट्रीय कोच रहे देवेंद्र भट्ट को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पारिजात, कदंब, गुलर के पौधे भी रोपित किए। इस मौके पर अतुल मेहरोत्रा, तारा घिल्डियाल, नवेंदु मठपाल, केएस अधिकारी, भूपेंद्र, कैलाश सत्यवली, सुमित कुमार, नंदराम आर्य, बालकृष्ण चंद, बीएस डंगवाल, जयपाल रावत, प्रभात ध्यानी, हरित पंचोली, नवीन तिवारी, अनुपम शुक्ला, कैलाश सत्यवली, भारत सिंह रावत, मोहन बलोदी, अंकिता तिवारी, तनय पंचोली, रूद्र पंचोली, भुवन डंगवाल, श्वेता पांडे, विक्रम मावड़ी, रमेश पांडे, मुकेश पांडे आदि मौजूद थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement