रुद्रपुर: दिवंगत कृष्णावंती की आंखों से दुनिया देख सकेंगे नेत्रहीन

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर के वरिष्ठ व्यापारी अशोक मिड्ढा, डॉ.सुधीर मिड्ढा व सुरेंद्र मिड्ढा की माता कृष्णावंती पत्नी स्व.दीवान चन्द मिड्ढा का आज‌ चार अगस्त की प्रातः निधन हो गया। इस दौरान सीएल गुप्ता आई बैंक की टीम के सहयोग ‌से दिवंगत का नेत्रदान कराया गया। नेत्रदान के समय शाखा सदस्य संजय कुमार, सुरेश बब्बर, संजय ठुकराल, अमित गम्भीर आदि परिजन मौजूद रहे। कृष्णावंती के नेत्रों से दो नेत्रहीनों को नेत्र ज्योति मिल सकेगी। इस बीच भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा ने नेत्रदाता परिवार को साधुवाद दिया एवं दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।